Headlines

Virat Kohli Profile – Indian Cricketer, Stats, Record and Age

Virat Kohli

विराट कोहली की जीवनी (Virat Kohli Biography In Hindi):

Virat Kohli एक भारतीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। वे भारतीय क्रिकेट टीम के लिए टेस्ट, वनडे और टी20 मैच खेलते हैं। Virat Kohli दाएं हाथ के बल्लेबाज़ है, जिन्हें रन मशीन के नाम से भी जाना जाता है। यह अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और मुश्किल परिस्थिति में रन बनाने की क्षमता के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। विराट कोहली ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सभी तीनों फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। इसी के साथ वे अंडर – 19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान भी थे, विराट ने भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए कई सफलताएं हासिल की है, साथ ही विराट कोहली अपनी शारीरिक फिटनेस के लिए भी सुर्ख़ियों में रहते हैं। भारतीय क्रिकेट टीम में विराट तीसरे नंबर पर बैटिंग करना पसंद करते है, इसके अलावा वे इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलते हैं और यहाँ वे ओपनिंग करना पसंद करते हैं।

विराट कोहली का जन्म और फैमिली (Virat Kohli Birth and Family):

Virat Kohli का जन्म 5 नवंबर, 1988 को दिल्ली में हुआ था। वे एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे हैं। उनके पिता का नाम प्रेम कोहली और माता का नाम सरोज कोहली है। विराट कोहली के भाई-बहन भी है जिनका नाम विकास कोहली और भावना कोहली है. विराट के पिता प्रेम कोहली एक क्रिकेट कोच थे जिससे विराट को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शोक था, वे अपने पिता के साथ दिल्ली के कई मैदानो में क्रिकेट खेला करते थे। विराट कोहली ने बहुत कम उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। जिसकी वजह से आज वे दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेटरों में से एक हैं।

विराट कोहली की शिक्षा (Virat Kohli Education):

Virat Kohli ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के विशाल भारती पब्लिक स्कूल से पूरी की। विराट ने आगे पढाई को उतना महत्व नहीं दिया और अपने सपने की और निकल पड़े, बचपन से ही क्रिकेट के प्रति उनका प्यार इतना ज्यादा था कि उन्होंने पढ़ाई को बीच में ही छोड़कर क्रिकेट पर पूरी तरह ध्यान केंद्रित करने का फैसला किया। विराट कोहली के पास कोई डिग्री नहीं है। उन्होंने अपना सारा ध्यान क्रिकेट पर लगाया जिससे वे आज दुनिया के महान क्रिकेटर बन गए।

विराट कोहली की पत्नी (Virat Kohli Wife):

Virat Kohli Wife

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज़ विराट कोहली की पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा हैं। अनुष्का शर्मा एक मशहूर भारतीय अभिनेत्री हैं। अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने कई सुपरहिट फ़िल्में दी हैं। विराट और अनुष्का की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते है, ये दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी फोटो शेयर करते हैं। इन दोनों की शादी 11 दिसंबर, 2017 को इटली में हुई थी। इनके दो बच्चे भी है, एक लड़की और एक लड़का है। लड़की का नाम वामिका कोहली और लड़के का नाम अकाय कोहली है।

विराट कोहली का घरेलू क्रिकेट करियर (Virat Kohli Domestic Career):

Virat Kohli ने अपने घरेलू क्रिकेट करियर की शुरुआत दिल्ली की अंडर-15 टीम से की थी। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया था। दिल्ली की घरेलू टीम के लिए खेलते हुए उन्होंने कई शानदार पारियां खेलीं और भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की की।

दिल्ली की अंडर-19 टीम: विराट कोहली ने दिल्ली की अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया और 2008 में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाली टीम के कप्तान भी रहे।

दिल्ली रणजी टीम: उन्होंने दिल्ली रणजी टीम के लिए भी कई यादगार पारियां खेलीं और टीम को कई जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

विराट कोहली आईपीएल करियर (Virat Kohli IPL Career):

virat kohli IPL


Virat Kohli इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए खेलते हैं। उन्होंने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेली है और कई रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने Virat Kohli को 2008 में ख़रीदा था। विराट ने कई सालों तक इस टीम के लिए कप्तानी की है हालाँकि टीम ने कोई ट्रॉफी नहीं जीते है लेकिन विराट कोहली के कप्तानी में टीम कई बार फाइनल तक पहुंची है। कोहली ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड अपने नाम करे हैं जिन में से – उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन और सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड हासिल किया है। कोहली आरसीबी के सबसे महत्वपूर्ण और लोकप्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं। 2016 में आरसीबी के लिए कोहली का विराट रूप देखने को मिला, जिसमें उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाये थे। साथ ही लगातार शतक भी जड़े थे।

विराट कोहली अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट करियर (Virat Kohli International Cricket Career):

Virat Kohli International Career

Virat Kohli ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी जगह बनाकर विश्व क्रिकेट में एक नया अध्याय जोड़ा है। शुरुआत में विराट एक साधारण खिलाडी थे लेकिन उनकी मेहनत और क्रिकेट के प्रति जूनून ने उन्हें आज क्रिकेट के इतिहास में सबसे महान बल्लेबाजों में से एक बना दिया है।

अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू

वनडे: 18 अगस्त, 2008, श्रीलंका के खिलाफ

टेस्ट: 20 जून, 2011, वेस्टइंडीज के खिलाफ

टी20: 12 जून, 2010, जिम्बाब्वे के खिलाफ

प्रमुख रिकॉर्ड्स

सबसे तेज 10,000 वनडे रन: विराट ने सबसे कम पारियों में 10,000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया।

एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक: विराट ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया।

सबसे ज्यादा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले कप्तान: विराट ने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज की है।

विराट कोहली – Stats In All Format

FormatMInnNORunsHSAvgBFSR100s50s4s6s
Test113113118848254*49.101592455.60293099126
ODI295295441390618358.201486693.5050721302151
T20I125117314188122*48.703056137.00138369124
IPL25224437800411338.706065132.00855705272
 

विराट कोहली की नेटवर्थ (Virat Kohli Net Worth):

Virat Kohli सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं हैं, बल्कि वे एक ब्रांड हैं। उनकी लोकप्रियता और सफलता ने उन्हें दुनिया के सबसे अमीर एथलीटों में से एक बना दिया है। इनकी सटीक नेटवर्थ समय-समय पर बदलती रहती है। हालांकि, अनुमानों के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 1000 करोड़ रुपये से अधिक है। विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर नहीं हैं, बल्कि वे एक सफल बिजनेसमैन भी हैं। उनकी मेहनत, लगन और समझदारी ने उन्हें इतनी बड़ी सफलता दिलाई है।

कहां से होती है कमाई?

क्रिकेट: विराट कोहली की मुख्या कमाई स्रोत क्रिकेट ही है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से उन्हें काफी मोटी रकम मिलती है। इसके अलावा, आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेलने से भी उन्हें काफी पैसा मिलता है।

ब्रांड एंडोर्समेंट: कोहली कई अंतरराष्ट्रीय ब्रांडों के लिए ब्रांड एंबेसडर हैं। जैसे- Puma, MRF, Audi आदि। इन ब्रांडों से उन्हें करोड़ों रुपये की फीस मिलती है।

निवेश: कोहली ने कई कंपनियों में निवेश किया है। जैसे- Blue Tribe, Universal Sportsbiz, MPL आदि।

व्यवसाय: उनके पास अपना खुद का जिम और रेस्टोरेंट भी है।

क्यों हैं इतने अमीर?

लोकप्रियता: विराट कोहली दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। उनकी इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मो  में कई फैन फॉलोइंग है।

ब्रांड वैल्यू: उनकी ब्रांड वैल्यू बहुत अधिक है। कंपनियां उन्हें अपने उत्पादों का प्रचार करने के लिए लाखों रुपये खर्च करने को तैयार रहती हैं।

निवेश: उन्होंने अपने पैसे को समझदारी से निवेश किया है, जिससे उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती रहती है। 

विराट कोहली ब्रांड एंडोर्समेंट (Virat Kohli Brand Endorsements):

  • वाल्वोलाइन
  • विक्स इंडिया
  • एमआरएफ टायर्स
  • बूस्ट एनर्जी ड्रिंक
  • फिलिप्स इंडिया
  • रेमिट 2 इंडिया
  • उबर इंडिया
  • अमेरिकन टूरिस्टर
  • टीससोट
  • टू यम्म
  • रायल चेलेंजर एल्कोहल
  • मान्यवर
  • आडी इंडिया
  • पुमा

विराट कोहली का कार कलेक्शन (Virat Kohli Car Collection):

भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली सिर्फ एक क्रिकेटर ही नहीं बल्कि एक फैशन आइकन भी हैं। उनकी शानदार कार कलेक्शन इस बात का प्रमाण है। उनके पास कुछ बेहद खास और लग्जरी कारें हैं जो उनकी शौक और स्टाइल को दिखाती हैं।

विराट कोहली के कार कलेक्शन में कुछ प्रमुख कारें हैं:

ऑडी: कोहली के पास ऑडी की कई कारें हैं। ये कारें अपनी लग्जरी और पावरफुल इंजन के लिए जानी जाती हैं।
बेंटले: बेंटले एक ब्रिटिश लग्जरी कार कंपनी है। कोहली के पास बेंटले की कुछ बेहद खास मॉडल हैं।
लैम्बॉर्गिनी: लैम्बॉर्गिनी स्पोर्ट्स कारों के लिए जानी जाती है। कोहली के पास भी लैम्बॉर्गिनी की एक स्पोर्ट्स कार है।
रेंज रोवर: रेंज रोवर एक लग्जरी एसयूवी है। कोहली के पास रेंज रोवर की भी एक कार है जिसे वे आरामदायक सफर के लिए इस्तेमाल करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *