Hagley Oval Christchurch Cricket Ground in New Zealand

Hagley Oval Christchurch Cricket Ground in New Zealand

हेगली ओवल का इतिहास

Hagley Oval Christchurch Cricket Ground – जो न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में स्थित एक ऐतिहासिक क्रिकेट मैदान है। इस मैदान की स्थापना 1864 में की गयी थी। जिसमें दर्शकों की बैठने की क्षमता 18000 तक की है और यह स्टेडियम न्यूजीलैंड का दूसरा सबसे पुराना टेस्ट मैदान माना जाता है। इस स्टेडियम पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच 1930 में खेला, जो इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया था। तब से, Hagley Oval Christchurch Cricket Ground पर कई ऐतिहासिक टेस्ट मैचों की मेजबानी की है, जिसमें कई यादगार मुकाबले खेले गए है। साथ ही इस मैदान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की भी कुछ यादगार जीत शामिल हैं। Hagley Oval Christchurch Cricket Ground कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की मेजबानी के साथ – साथ घरेलू क्रिकेट मैच की भी मेजबानी करता  हैं। जिससे युवाओं को उच्च स्तर पर अपना प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलता है। 

कुछ यादगार टेस्ट मैच

Hagley Oval Christchurch Cricket Ground पर 1973 में न्यूजीलैंड की टीम ने एक ऐतिहासिक टेस्ट जीत अपने नाम की जिसमें न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को हराकर अपनी पहली टेस्ट जीत हासिल की। 1981 में, न्यूजीलैंड के महान गेंदबाज़ रिचर्ड हेडली ने शानदार गेंदबाजी के साथ ऑस्ट्रेलिया को हराकर टेस्ट सीरीज अपने नाम की। साथ ही 1990 के दशक में, न्यूजीलैंड की टीम ने इस स्टेडियम पर लगातार टेस्ट जीत हासिल की है। इसी दशक में इस स्टेडियम पर कई यादगार टेस्ट सीरीज खेली गयी। जिससे यह स्टेडियम न्यूजीलैंड टीम के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है।

इस स्टेडियम ने टेस्ट ही नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण एकदिवसीय मैचों की भी मेजबानी की है, जिसमें 1992 और 2015 का क्रिकेट विश्व कप दोनों शामिल है। इस मैदान पर न्यूजीलैंड की टीम ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच की भी मेजबानी की थी। जिसमे मैच देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

Hagley Oval Christchurch Cricket Ground- Pitch Report

Hagley Oval Christchurch Cricket Ground – की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहाँ की पिच सपाट होती है और उसमें ज्यादा उछाल नहीं होता। जिससे बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है। हालाँकि पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, फिर भी तेज गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल सकती है। इस पिच तेज गेंदबाज़ को शुरूआती ओवरों में स्विंग और सीम देखने को मिलता है, जिससे बल्लेबाज़ों को शुरुआत में रन बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है लेकिन जैसे खेल आगे बढ़ता है तो यहाँ की पिच बल्लेबाज़ों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। स्पिन गेंदबाज़ों को भी थोड़ी मदद मिलती है खासकर तब जब पिच धीमी हो जाती है। हेगली ओवल में आम तौर पर उच्च स्कोर देखने को मिलते हैं।

Hagley Oval Christchurch Cricket Ground- T20 Record

बल्लेबाजी का दबदबा: Hagley Oval की पिच को आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है। यहाँ की पिच सपाट होती है और उसमें ज्यादा उछाल नहीं होता। जिससे बल्लेबाज़ों को बड़े शॉट खेलने में आसानी होती है।

उच्च स्कोर का मैदान: Hagley Oval Christchurch Cricket Ground पर ज्यादातर टी20 मैचों में उच्च स्कोर देखने को मिले हैं। 200 से अधिक रन बनाना मुश्किल नहीं है। हेगली ओवल में आम तौर पर उच्च स्कोर देखने को मिलते हैं। इस मैदान पर उच्च स्कोर टी20 में 202 रनों का है।

सफल रनों का पीछा: पिच के बल्लेबाजी के अनुकूल स्वभाव के कारण, यहां रनों का पीछा करना भी आसान होता है।जनवरी 2024 में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 174 रन के लक्ष्य को मात्र 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *