Headlines

Eden Park Stadium in Auckland, New Zealand

Eden Park Stadium

एडन पार्क स्टेडियम का इतिहास

Eden Park Stadium – जो न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मैदान है, यह न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्टेडियम है। इस स्टेडियम की स्थापना 1900 में हुई, जिसमें दर्शकों की बैठने की क्षमता 40,000 तक की है। यह मैदान क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि रग्बी के लिए भी जाना जाता है। 1900 से पहले, यह मैदान गुफाओं से ढका एक दलदल था। माओरी जनजातियां इस क्षेत्र का भोजन और सामग्री इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल करती थीं। 1900 में, हैरी रयान नाम के एक व्यक्ति ने इस जमीन को ख़रीदा और उस पर एक खेल मैदान बनाने के लिए दे दिया। इस तरह, एडन पार्क का जन्म हुआ।

Eden Park Stadium – पर पहला क्रिकेट मैच 1903 में खेला गया था। 1910 से पहले स्टेडियम को ऑकलैंड के नाम से जानते थे जिसे बाद में एडन पार्क बना दिया गया। यह स्टेडियम क्रिकेट के लिए ही नहीं बल्कि रग्बी के लिए भी उपयोग किया जाता है। 1926 में, एडन पार्क ट्रस्ट की स्थापना की गई, जिसने मुख्य रूप से ऑकलैंड क्रिकेट और ऑकलैंड रग्बी के लाभ के लिए स्टेडियम पर कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गयी। 

ऐतिहासिक पल और विकास

Eden Park Stadium – पर 1931 में, पहला अंतर्राष्ट्रीय रग्बी यूनियन के टूर्नामेंटो की मेजबानी की। जो न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला गया जिसमें न्यूजीलैंड ने एक शानदार जीत हासिल की। उसी के ठीक दो साल बाद Eden Park Stadium पर पहला टेस्ट क्रिकेट मैच खेला गया जो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच एक रोमांचित मैच देखने को मिला। वॉली हामंड ने इस मैच में एक व्यक्तिगत टेस्ट बल्लेबाजी रिकॉर्ड बनाया। 1950 में, एडन पार्क ने राष्ट्रमंडल खेलों का उद्घाटन समारोह और कई कार्यक्रमों की मेजबानी की। 1955 दशक में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच एक यादगार टेस्ट मुकाबला देखने को मिला।

1960 और 1970 के दशक के दौरान, Eden Park Stadium का निरंतर विकास होता रहा। 1967 में, उत्तरी स्टैंड का निर्माण किया गया, जिसने दर्शकों के बैठने के लिए और बढ़ोतरी की। 1973 में, इस मैदान पर फ्लडलाइट भी लगाए गए, जिससे रात के समय भी खेलों का आयोजन किया गया।

 

विश्व मंच पर एडन पार्क

1987 रग्बी विश्व कप के उद्घाटन समारोह और फाइनल सहित Eden Park Stadium पर कई ऐतिहासिक टूर्नामेंटो की मेजबानी की। फ्रांस के खिलाफ न्यूजीलैंड की जीत ने पूरे देश में जश्न मनाया। इस टूर्नामेंट की सफलता ने न्यूजीलैंड में रग्बी के लिए एक नए युग की शुरुआत की।

1995 में, क्रिकेट विश्व कप के क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला।

Eden Park Stadium Capacity

एडन पार्क जो न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में स्थित एक प्रसिद्ध मैदान है, और न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा स्टेडियम है। जिसमें दर्शकों की बैठने की क्षमता 40,000 तक की है।

Eden Park Stadium Pitch Report

Eden Park Stadium – की पिच को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। इस पिच पर बल्लेबाजों को अच्छी बाउंस मिलताहै, जिससे अच्छा स्ट्रोक खेलने का मौका मिलता है। तेज गेंदबाज़ों को इस पिच थोड़ा मदद मिल सकती, शुरुआत में स्विंग और सीम देखने को मिलता है लेकिन ये ज्यादा देर तक नहीं रहती पिच फिर बल्लेबाज़ों के लिए अनुकूल हो जाती है। यहाँ पहली पारी का औसत स्कोर टी20 में 176 रन के आसपास है। लेकिन इस पिच पर उच्च स्कोर टी20 अंतराष्ट्रीय मैचों में 245 रन है, जबकि न्यूनतम स्कोर 76 रन है। कुल मिलकर Eden Park Stadium एक उच्च स्कोरिंग मैदान है। यहाँ टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *